फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बेचने का झांसा देकर 4.50 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
कार बेचने का झांसा देकर 4.50 लाख हड़पे
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अतरपुरा निवासी चरनजीत सिंह को कार बेचने का झांसा देकर तीन लोगों ने 4.50 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चरनजीत सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी नगर के मोहल्ला सोनपुर सोटावाली निवासी हर्ष सिंहल से जान पहचान थी। कुछ समय पहले हर्ष सिंघल ने उससे तीन लाख रुपये उधार लिए थे। रुपयों का बार-बार तकादा करने पर उसके पिता सतीश और बहन निधि ने कुछ दिन में रुपये वापस करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उक्त सभी लोगों ने उधार दिए रुपयों की ऐवज में उनकी कार खरीदने की बात कही। इन लोगों ने कार की कीमत 4.50 लाख रुपये बताई, जिसके बाद सौदा तय हो गया। इसके बाद उसने 1.50 लाख रुपये और दे दिए और कार खरीद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जून 2021 को इन लोगों ने कार व कागजात उसे दे दिए और कुछ दिन बाद कार नाम करने की बात कही। पीड़ित का कहना है कि अब आरोपी कार उसके नाम नहीं कर रहे हैं और कार वापस लेने के लिए भी दबाव बनाते हुए धमकी दे रहे हैं। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लेनदेन के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें