सैनी नगर में हाईटेंशन लाइन गिरने पर हंगामा, अधिकारियों से नोकझोंक
हापुड़। सैनीनगर में बृहस्पतिवार दोपहर को हाईटेंशन लाइन घरों के ऊपर गिर गई। कई लोगों को करंट का झटका लगा, पूरे मोहल्ले की आपूर्ति गुल हो गई। सूचना के 24 घंटे बाद बिजली कर्मियों के नहीं पहुंचने से लोगों में रोष पनप गया। शुक्रवार को एसडीओ, जेई मौके पर पहुंचे तो उनके साथ जमकर नोकझोंक हुई। हंगामे के बीच लोगों ने पांच मोहल्लों से होकर गुजर रही लाइन को हटाने की मांग उठाई।
नगर के मोहल्ला सैनीनगर, राजीव विहार, त्रिलोकीपुरम, रफीकनगर, मजीदपुरा के बीच से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बिजली के खंभे इन मोहल्लों के रास्तों, घरों के बाहर गड़े हुए हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सैनी नगर में हाईटेंशन लाइन के तार टूट गए।
कई घरों की छत पर तार गिरे, इससे भगदड़ मच गई। घरों में करंट उतर गया, कई लोगों को झटके लगे। गनीमत रही कि जान का खतरा नहीं हुआ। पूरे मोहल्ले की आपूर्ति रातभर बंद पड़ी रही। इसकी शिकायत लोगों ने बिजली कर्मियों से की, लेकिन कोई सुध लेने नहीं पहुंचा। शुक्रवार को एसडीओ प्रथम, अवर अभियंता टीम के साथ मोहल्ले में पहुंचे।
अधिकारियों को लोगों के रोष का सामना करना पड़ा। बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के साथ जमकर नोकझोंक की। लाइन को हटाने की मांग की गई। वहीं अधिकारियों का कहना था कि विद्युत लाइन पहले से बनी हुई है, लोगों ने ही लाइन के नीचे अपने घर बनाए हैं। हाईटेंशन लाइन के करंट से मोहल्ले में लगा 63केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। जिसके चलते 50 से अधिक घरों की आपूर्ति अभी भी गुल पड़ी है।
लोगों ने पांच मोहल्लों से होकर गुजर रही लाइन को जल्द शिफ्ट नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। हंगामा करने वालों में सभासद रवि कुमार, सौरभ, रामचरण, सोनू, चंद्रपाल, निमी, जितेंद्र, पिंकी, पवन, गुरमुख, दीप सिंह आदि मौजूद रहे।
--
डंडा लेकर अधिकारियों के पास पहुंची बुजुर्ग महिला
आए दिन हाईटेंशन लाइन के गिरने से नाराज मोहल्ला निवासी एक बुजुर्ग महिला अधिकारियों के पास पहुंची और जमकर खरीखोटी सुनाई। वहां खड़े लोगों ने महिला को समझाकर शांत कराया।
अवैध वसूली का आरोप
लाइन टूटने की शिकायत पर पहुंचे विद्युत निगम के अधिकारियों से लोगों ने कर्मचारियों द्वारा हर कार्य करने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया। लोगों ने कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि वह अनहोनी होने पर शटडाउन कराने की मांग करते हैं तो भी रुपये की मांग की जाती है। आए दिन रुपये की मांग करने के चलते वह कर्मचारियों से परेशान हो चुके हैं।
कोट-
टूटे तारों को दुरुस्त करा दिया गया है, ट्रांसफार्मर को भी बदलवाया जा रहा है। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।--मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता।
सैनी नगर कालोनी में मकानो के ऊपर टूटी पड़ी हाईटेंशन बिजली की लाइन । संवाद- फोटो : HAPUR
एसडीओ साहब रूको--सैनी नगर कालोनी में मकानो के ऊपर टूटी पड़ी हाईटेंशन बिजली की लाइन को लेकर एसडीओ य?- फोटो : HAPUR
नोकझोंक--सैनी नगर कालोनी में मकानो के ऊपर टूटी पड़ी हाईटेंशन बिजली की लाइन को लेकर एसडीओ यशेंद्र ?- फोटो : HAPUR
गलती माफ करो--सैनी नगर कालोनी में मकानो के ऊपर टूटी पड़ी हाईटेंशन बिजली की लाइन को लेकर एसडीओ यशें?- फोटो : HAPUR
सैनी नगर कालोनी में मकान के अंदर लगा हाईटेंशन बिजली की लाइन का खंभा। संवाद- फोटो : HAPUR
सैनी नगर कॉलोनी में बिजली न होने के कारण गर्मी में गेट पर बैठी बुर्जुग महिला। संवाद- फोटो : HAPUR