फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ के 25 गांवों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
ब्रजघाट में बढ़ा गंगा का जलस्तर - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
गढ़ के 25 गांवों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

हापुड़। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश से गंगा उफान पर आने लगी है। बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 196.66 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से महज ढाई मीटर नीचे है। गढ़ क्षेत्र के 25 गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सुरक्षा के लिहाज से पांच बाढ़ चौकियां बना दी गई हैं। संक्रामक रोगों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें जागरूकता के साथ दवाएं भी बांट रही हैं। विभाग कार्ययोजनाओं के अनुसार काम कर रहे हैं, शरणालय और पशु शिविर भी चिन्हित कर दिए गए हैं।
बरसात के दिनों में हर साल गढ़ के खादर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बनता है। बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यहां गंगा का जल स्तर दिनों दिन बढ़ रहा है। इससे निपटनेे के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी की है, साथ ही मोटर बोट, नाव, गोताखोर, शरणालय एवं पशु शिविर के लिए स्थान चिन्हित कर दिए गए हैं। कृषि, बिजली, पुलिस, वन विभाग, जिला पूर्ति कार्यालय, जिला पंचायत, नगर पालिका, तहसील प्रशासन ने भी अपनी कार्य योजनाएं तैयार कर ली हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दवाओं की किट तैयार कर, गांवों में घूमना शुरू कर दिया है। ताकि बाढ़ के कारण संक्रामक रोगों से लोगों को बचाया जा सके।
विज्ञापन

इन 9 गांवों में अधिक खतरा
खादर क्षेत्र के नयागांव इनायतपुर, अब्दुल्लापुर, कोथला, रामपुर न्यामतपुर, आलमगीरपुर, मोहम्मदपुर-शाकरपुर, लठीरा, कृष्णावाली मढैय़ा, नयाबांस-बख्तावरपुर गांवों पर बाढ़ का सबसे अधिक खतरा है।
सामान्य रूप से बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांव
गडावली, आलमपुर भगवंतपुर, एदलपुर-प्रसादीपुर, गांवड़ी, कुतुबपुर, जमालपुर, खानपुर-माखनपुर, सैदपुर, मुकीमपुर, झड़ीना, चित्तौड़ा, मोहम्मदपुर रुस्तमपुर, बागड़पुर, सालाहबाद, पलवाड़ा, आलमनगर खादर, नवादा खुर्द गांव भी अधिक जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ की चपेट में आते हैं।
यहां बनी हैं बाढ़ चौकियां
गढ़ क्षेत्र के भगवंतपुर, अब्दुल्लापुर, नक्का कुआं, मीरा की रेती, ब्रजघाट में बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। इन चौकियों पर दवा, खाद्य सामग्री की व्यवस्था रहेगी।
कितने जलस्तर पर कितना खतरा
198.90 मीटर--अलर्ट घोषित।
199.03 मीटर--रेड अलर्ट (पलायन शुरू करने की चेतावनी)
199.33 मीटर--बाढ़ की स्थिति
- बाढ़ से बचाव को लेकर व्यवस्थाएं-
* स्वास्थ्य विभाग घर घर पहुंचा रहा दवाओं की किट।
* पशुपालन विभाग पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण व दवाओं की व्यवस्था।
* बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए नावों की व्यवस्था।
* बाढ़ बढने पर पीएसी की रहेगी व्यवस्था।
* आपूर्ति विभाग खाद्यान, पेट्रोल, डीजल, मिट्टी तेल कराएगा उपलब्ध।
यहां बनेंगे शरणालय एवं पशु शिविर
भागीरथी इंटर कॉलेज ब्रजघाट, पोंगल धर्मशाला, राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज, कश्यप धर्मशाला मीरा रेती, कमलावती विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, गुरुद्वारा, मोनी बाबा रोड, गौर खटीला।
कंट्रोल रूम नंबर जारी
बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गढ़मुक्तेश्वर में तहसील मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया है। बाढ़ में फंसने पर या प्रभावित लोग कंट्रोल रूम के नंबर 05731221144 पर संपर्क कर सकते हें। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी उप जिलाधिकारी को बनाया गया है।
विज्ञापन

कोट-
गढ़ क्षेत्र में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी पूरी कर ली गई है। समस्त विभागों ने अपनी कार्य योजना तैयार कर ली है। बाढ़ चौकियां स्थापित करा दी गई हैं, लोगों को गांवों में जाकर जागरूक किया जा रहा है। - श्रद्धा शांडिल्यायन, एडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें