फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 4.70 लाख लोगों को आज से लगेंगे बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 4.70 लाख लोगों को आज से लगेंगे बूस्टर डोज
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को अब सरकारी अस्पतालों में निशुल्क बूस्टर डोज लगेगा। प्राइवेट अस्पतालों ने टीकाकरण अभी तक शुरू नहीं किया है। विभाग द्वारा 4.70 लाख लोगों को चिंहित किया गया है। बूस्टर डोज देने का अभियान 75 दिन तक जारी रहेगा। मुख्य बात यह है कि जिन लोगों को दूसरा डोज लिए छह महीने हो गए हैं वह भी बूस्टर डोज लगवा सकता है।
जिले में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण शुरू हुआ था। दस लाख से अधिक को पहला डोज दिया जा चुका है। दूसरा डोज भी 90 फीसदी से अधिक लोगों ने ले लिया है। लेकिन बूस्टर डोज का अभियान काफी पिछड़ रहा है। शासन द्वारा पहले 60 साल से ऊपर वालों के लिए ही सरकारी अस्पतालों में बूस्टर डोज की व्यवस्था कराई गई थी।
विज्ञापन

18 से 59 साल वालों के लिए प्राइवेट में टीकाकरण के आदेश हुए थे। लेकिन हापुड़ जिले के अंदर किसी प्राइवेट अस्पताल ने बूस्टर डोज देना शुरू नहीं किया। आलम यह है कि चार महीने बीत जाने के बाद भी सिर्फ 26160 लोगों को ही बूस्टर डोज लगाया जा सका है। 18 साल से ऊपर वाले सरकारी अस्पतालों में सुविधा शुरू नहीं होने से परेशान थे।
अब शासन द्वारा 18 साल से ऊपर वालों के लिए भी सरकारी अस्पतालों में ही निशुल्क टीकाकरण की व्यवस्था शुरू कराने के आदेश दिए हैं। 15 जुलाई से अभियान के तौर पर बूस्टर डोज दिए जाएंगे। यह अभियान 75 दिन तक जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोर्टल के अनुसार बूस्टर डोज के लिए बृहस्पतिवार तक 4.70 लाख लोगों को शामिल किया है।
विज्ञापन

--
जिले में टीकाकरण की स्थिति-
कुल डोज---2244955
पहला डोज--1160326
दूसरा डोज--1058469
बूस्टर डोज--26160
कोट-
कोरोना महामारी से बचाव के लिए शुक्रवार से विभाग के सभी केंद्रों पर बूस्टर डोज देने का अभियान शुरू होगा। 18 साल से ऊपर के लोग बूथों पर पहुंचकर टीकाकरण करा सकते हैं। - डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें