फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोज में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
फौज में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख हड़पे
विज्ञापन

धौलाना। फौज में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से जालसाजी कर आठ लाख रुपये हड़पने के मामले में कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
बासतपुर निवासी दीपक राणा का कहना है कि कुछ समय पहले गांव के ही प्रताप राणा ने सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर सोहित राघव निवासी चिरोली पंवासा जिला संभल के साथ मिलकर झांसा दिया। आरोपियों ने आठ लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित करा लिए। लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसकी नौकरी रेलवे में लगवाने का झांसा दिया। मना करने के बावजूद दोनों ने जालसाजी कर रेलवे गेटमैन जिला टाटानगर, जमशेदपुर , झारखंड में नौकरी संबंधी फर्जी कागजात भी सौंप दिए। टाटानगर रेलवे विभाग में गया तो वहां जानकारी हुई कि पूरा मामला फर्जी है। इस बीच उसने खुद सेना में आवेदन कर जीसीओ के पद पर नौकरी भी पा ली है। लेकिन आरोपी उसके रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। इस मामले में कोर्ट की शरण ली, जिसके आदेश पर प्रताप राणा व सोहित राघव के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें