फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के गहने खरीदने वाला सराफ गिरफ्तार

विज्ञापन
शुक्रवार को कोतवाली पुलिस द्वारा गया सराफ । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
लूट के गहने खरीदने वाला सराफ गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। लूट और चोरी का माल खरीदने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक सराफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।
कोतवाली पुलिस ने 12 मई को लूट की घटनाओं का पर्दाफाश किया था। मुठभेड़ में जिला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मेवागढ़ी निवासी नदीम उर्फ गुड्डू और खुशहाल नगर निवासी शाहिद को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। बदमाशों से सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद हुए थे। बदमाशों ने पूछताछ में बताया था कि वे चोरी और लूट का माल मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जाकिर कालोनी निवासी सराफ आजाद को बेचते थे। लेकिन भनक लगने पर आरोपी फरार हो गया और पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सराफ के पास से लूटे गए सोने के कुंडल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें