निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से घायल युवक ने दम तोड़ा
धौलाना। चार दिन पूर्व आई आंधी के दौरान पिपलैडा की बसरा कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की की दीवार गिरने के दौरान घायल हुए युवक की पिलखुवा के एक अस्पताल में मौत हो गई। पिपलैड़ा की बसरा कॉलोनी में कुर्बान अली अपना मकान बना रहा था। रविवार को आई आंधी के दौरान मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। इस दौरान पड़ोसी युवक इब्राहिम (22) पुत्र जमील दीवार गिरने से घायल हो गया। इब्राहिम की चार माह पूर्व शादी हुई थी।