सपा प्रत्याशी असलम चौधरी को बिना अनुमति सभा करने पर नोटिस
धौलाना। बिना अनुमति सभा करने के मामले में सपा प्रत्याशी असलम चौधरी को नोटिस भेजा गया है। रिटर्निंग आफिसर व एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह ने बताया कि सपा प्रत्याशी असलम चौधरी से 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण न देने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। दरअसल, सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई कि पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार दोपहर तीन बजे के आसपास धौलाना विधानसभा के डासना क्षेत्र स्थित वेदांता फार्म हाउस में बिना अनुमति के सपा प्रत्याशी असलम चौधरी द्वारा आयोजित एक चुनावी सभा में शिरकत की। इस दौरान आयोजन में बिना अनुमति के तय सीमा से अधिक लोगों का जमावड़ा किया गया। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।