गोपाष्टमी पर पूजा कर मांगी सुख समृद्धि
हापुड़। गढ़ रोड स्थित श्री पंचायती गोशाला में गोपाष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने गोमाता की पूजा अर्चना कर उन्हें गुड़ और चारा खिलाया। लोगों ने गोमाता की सेवा का संकल्प लिया। मान्यता के अनुसार गोपाष्टमी के दिन गाय की सेवा करने व उन्हें चारा और गुड़ आदि खिलाने से पुण्य मिलता है। सुबह से ही श्रद्धालु गोशाला पहुंचने शुरू हो गए। लोगों ने गायों को गुड़, आटा, फल व हरा चारा खिलाकर पूजा अर्चना की। महिलाओं ने गोमाता का तिलक कर विधिवत रूप से पूजन किया। इस दौरान गोशाला के प्रधान मनीष मक्खन, सुरेश ठेकेदार, टुक्कीराम गर्ग, ललित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजेश्वरी, उर्मिला, सुनीता, दीप्ति मौजूद रहीं।