बुखार से बुजुर्ग की मौत
हापुड़। बाबूगढ़ के गांव उपैड़ा में बुखार से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गांव उपैड़ा निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग को पिछले तीन दिन पहले बुखार हुआ था। गांव के ही चिकित्सक से उनका उपचार चल रहा था। परिजनों के अनुसार बुधवार को अचानक उन्हें खून की उल्टी हुई। हापुड़ के अस्पताल में ले जाने के दौरान रास्ते में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा का कहना है कि बुजुर्ग की मौत की जानकारी नहीं मिली है। टीम को गांव में भेजा जाएगा। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।