फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर पीटा
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ घर में घुसकर कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला और उसके पति व बच्चों के साथ मारपीट की। एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 23 अगस्त को वह अपने घर पर मौजूद थी। इस दौरान गांव के ही पांच लोग उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर उसके पति व बच्चों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने इंसाफ के लिए न्यायालय की शरण ली। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें