फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई पर युवक की हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई पर युवक की हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन

हापुड़। कुचेसर चौपला निवासी व्यक्ति पर अपने ही भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने थाने में शिकायत की है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। गांव शकरपुर निवासी एक व्यक्ति कुचेसर चौपला पर रहता है। आरोप है कि उसका छोटा भाई राहुल भाटी रक्षाबंधन पर उसके पास आया था, तभी से वह लापता था। बड़े भाई ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। ग्रामीणों ने शनिवार को पुलिस को सूचना दी कि इस मामले में शुक्रवार को पंचायत हुई थी। जब भाई से युवक के संबंध में सख्ती से पूछताछ की तो बड़े भाई ने उसकी हत्या की बात स्वीकार की और पंचायत से फरार हो गया। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें