फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान की कैंसर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान की कैंसर से मौत
विज्ञापन

धौलाना। थाना क्षेत्र के डहाना गांव में बृहस्पतिवार शाम को सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान का निधन हो गया। ग्राम डहाना निवासी स्व. रामशरण के मझले सपुत्र संजय कुमार राणा 1993 बीएसएफ में सिपाही में भर्ती हुए थे। संजीव राणा 2017 में हवलदार से सेवानिवृत्त हुए थे और गांव में ही पत्नी सपना व बेटी बुलबुल व बेटे राजा के साथ पैतृक गांव डहाना में रह रहे थे। वह गत एक वर्ष से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। मृतक के बड़े भाई उमेद सिंह राणा ने बताया कि सुबह दिल्ली स्थित अस्पताल में संजीव कुमार राणा का निधन हो गया। निधन की जानकारी बीएसएफ के फॉर्स थर्ड क्वार्टर में दी गई। सूचना मिलने पर हेड क्वार्टर से इंस्पेक्टर गजानन सिंह के नेतृत्व में 8 सदस्य टुकड़ी पार्थिव शरीर लेकर पहुंची। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके पुत्र राजा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा परिजन एवं रिश्तेदार अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें