फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र इंद्रलोक कॉलोनी में मंगलवार को एक राजमिस्त्री की काम करने के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई।
नगर के मोहल्ला नई पन्नापुरी निवासी राजमिस्त्री हरपाल देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रलोक कालोनी में पिछले पंद्रह दिनों से मकान का निर्माण कर रहा था। मंगलवार दोपहर वह दूसरे मजदूरों के साथ छत के निर्माण के बाद चारदीवारी बना रहा था। तभी अचानक पैर फिसलने से हरपाल करीब तीस फिट नीचे जमीन पर आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मकान मालिक मनीष आनन-फानन में घायल राजमिस्त्री को लेकर शहर के गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना देहात प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया है फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें