साइबर ठगों ने बैंक खाते से निकाले 16 हजार
हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 16 हजार रुपये निकाल लिए।
अश्वनी त्यागी ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित एक बैंक में उसका खाता है। शुक्रवार को उसके बैंक खाते से तीन बार में 16 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसने बताया कि उसने अपनी बैंक खाता संबंधी जानकारी किसी से साझा नहीं की। इसके बावजूद ठगी की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।