फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम के लिए जिला पंचायत को असौड़ा ग्राम पंचायत ने दी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम के लिए जिला पंचायत को असौड़ा ग्राम पंचायत ने दी जमीन
विज्ञापन

हापुड़। गांव असौड़ा में ग्राम सभा की जमीन पर प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएम अनुज सिंह ने भूमि को जिला पंचायत को हस्तांतरित कर दिया गया है। डीएम अनुज सिंह जारी पत्र में बताया गया है कि 3.54 हेक्टेयर भूमि में स्टेडियम बनना प्रस्तावित था। ऐसे में इस शर्त के साथ ही भूमि को स्टेडियम के निर्माण में प्रयोग किया जाए। बता दें कि जिला पंचायत एक करोड़ रुपये से स्टेडियम का निर्माण कराएगी। हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पास हो चुका है। स्टेडियम बनने से जिले के खिलाड़ियों को काफी लाभ होगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता ने बताया कि स्टेडियम बनने से एथलेटिक्स की प्रतिभाएं निखरेंगी। अभी तक दूसरे स्कूलों में ही प्रतियोगिताएं और ट्रायल कराए जाते थे। स्टेडियम बनने से ये दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें