छह ओवरलोड ट्रक सीज, 3.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला
हापुड़। सड़क सुरक्षा के तहत सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन ने छह ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। जिनसे 3.50 लाख का जुर्माना भी वसूला गया।
जिले में कुछ वाणिज्य वाहन नियमों को ताक पर रखकर इतना सामान भर लेते हैं कि सड़कों पर दूसरे वाहनों के भी दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। एआरटीओ प्रवर्तन महेश कुमार शर्मा ने सोमवार को अभियान चलाते हुए छह वाहनों को सीज किया गया। इनसे 3.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। एआरटीओ प्रवर्तन महेश कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा में इस प्रकार के वाहन बड़ी बाधा उत्पन्न करते हैं, पीछे से आने वाले वाहनों के चालक ऐसे वाहनों से दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है। ऐसी ही दुर्घटनाओं से बचाव के लिए इस प्रकार का अभियान चलाया गया। ऐसा अभियान अभी एक सप्ताह तक और चलाया जाएगा।