मेडिकल स्टोर संचालक से युवक ने की मारपीट
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक से युवक ने ऑक्सीमीटर वापस करने पर मारपीट हो गई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला आर्यनगर निवासी निखिल ने बताया कि मोहल्ले में ही उसका अशोका सर्जिकल के नाम से मेडिकल स्टोर है। 30 अप्रैल को चिराग नरूला मेडिकल स्टोर से ऑक्सीमीटर खरीदकर ले गया था। एक मई को चिराग अपने कुछ साथियों के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और ऑक्सीमीटर वापस लौटाने के लिए कहा। पीड़ित ने कोरोना महामारी का हवाला देकर ऑक्सीमीटर कुछ दिन बाद वापस करने की बात कही। जिस पर आरोपी ने अभद्रता कर मारपीट की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त नामजद व उसके छह अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।