अब आठ बजे से ही लगेगा रात्रि कर्फ्यू
हापुड़। हापुड़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम अनुज सिंह ने रात आठ बजे से ही रात्रि कर्फ्यू लगाने के आदेश किए हैं। डीएम ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवाओं को लेकर छूट रहेगी। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए रात्रि कर्फ्यू के समय में बदलाव किया गया है। वहीं, आगामी शनिवार की रात्रि आठ बजे से मंगलवार की सुबह सात बजे तक लॉक डाउन रहेगा। संवाद