फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने 19 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, 14 नए चेहरों को दिया मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने 19 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, 14 नए चेहरों को दिया मौका
विज्ञापन

हापुड़। पंचायत चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिले के 19 वार्डों के लिए बुधवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इनमें से 14 वार्डों में भाजपा ने नए चेहरों पर दांव लगाया है। हालांकि इनमें से कुछ के परिजन पहले चुनाव में किस्मत आजमा चुके हैं। इस बार कई ऐसे दिग्गजों के टिकट भी काट दिए गए, जो पिछले काफी समय से चुनाव की तैयारियों में जुटे थे। गांव-गांव जाकर प्रचार प्रसार भी जोरों पर किया जा रहा था। गढ़ से चुनाव लड़ने के लिए काफी दिनों से तैयारी कर रहे प्रशांत चौधरी की पत्नी का टिकट भी काट दिया गया। इसके अलावा प्रचार प्रसार में जुटे पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण की पत्नी माधवी सिंह को भी वार्ड नंबर पांच से टिकट नहीं मिला। उनके स्थान पर कांग्रेस से पूर्व जिलाध्यक्ष और भाजपा में आए देवेंद्र प्रधान की पत्नी कविता प्रधान को टिकट दिया गया है। इसके अलावा भाजपा की लिस्ट में अधिकतर नए चेहरे हैं। वहीं बृहस्पतिवार को बसपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा होने की उम्मीद है।
---
वार्ड नंबर उम्मीदवार
1, गढ़मुक्तेश्वर प्रथम डॉ. मगन खटीक
2, गढ़मुक्तेश्वर द्वितीय प्राची त्यागी पत्नी शांतनु
3,गढ़मुक्तेश्वर तृतीय सुनीता लोधी पत्नी जयवीर
4, गढ़मुक्तेश्वर चुतुर्थ अखिलेश पत्नी धर्मेंद्र खड़गवंशी
5, सिंभावली प्रथम कविता प्रधान पत्नी देवेंद्र प्रधान
6, सिंभावली द्वितीय राहुल त्यागी पुत्र प्रमोद त्यागी
7, सिंभावली तृतीय पूजा चौधरी पत्नी कुलदीप
8, सिंभावली चुतुर्थ सुनीता पत्नी सुभाष प्रधान
9, हापुड़ प्रथम राकेश त्यागी
10, हापुड़ द्वितीय सतीश प्रमुख
11, हापुड़ तृतीय जयभगवान शर्मा
12, हापुड़ चतुर्थ विमलेश पत्नी चंद्रपाल सिंह
13, हापुड़ पंचम प्रतिभा सिंह पत्नी सतेंद्र सिंह
14, हापुड़ षष्टम रचना जाटव पत्नी राहुल
15, धौलाना प्रथम डॉ. सोनू
16, धौलाना द्वितीय पुष्पा पत्नी ब्रजमोहन तोमर
17, धौलाना तृतीय रामकुमार नागर
18, धौलाना चतुर्थ रेणु सिसौदिया पत्नी अभिषेक
19, धौलाना हापुड़ सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें