दो दिन बंद रहेगा 70सी फाटक
हापुड़। बाबूगढ़ सेक्शन का फाटक संख्या 70सी तीन व चार जनवरी को बंद रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने फाटक बंद रहने की जानकारी जारी की है। उत्तर रेलवे हापुड़ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने जारी किए पत्र में बताया कि बाबूगढ़ सेक्शन में कुछ कार्य होना है। इसकी वजह से सेक्शन के फाटक संख्या 70सी को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बताया कि इस फाटक के निकट रेलपथ मरम्मत का कार्य तीन व चार जनवरी को चलेगा। फाटक तीन जनवरी को सुबह आठ बजे से चार जनवरी शाम छह बजे तक बंद रहेगा। मरम्मत कार्य के दौरान फाटक से गुजरने वाला सड़क यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। इस फाटक से गुजरने वाले सड़क यातायात को वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत फाटक संख्या 74 स्पेशल व 75 स्पेशल से निकाला जाएगा।