फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर मंतर के लिए रवाना हुए किसान

विज्ञापन
हापुड़ से दिल्ली जाते किसान - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
जंतर मंतर के लिए रवाना हुए किसान
विज्ञापन

हापुड़। किसानों पर हरियाणा में लाठी चार्ज के मामले में दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर किसान महासंघ ने सभा का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने भी भाग लिया। भाकियू जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि हाल फिलहाल में केंद्र सरकार द्वारा कृषि से संबंधित तीन अध्यादेश पास किए गए हैं। जिनका किसान व संघ द्वारा विरोध किया जा रहा है। लेकिन सरकार अध्यादेश पर विचार करने की बजाय हरियाणा में किसानों पर लाठी चार्ज कराकर अपना किसान विरोधी चेहरा उजागर कर दिया। इसके विरोध में आगे की रणनीति बनाने के लिए बुधवार को जंतरमंतर पर बैठक का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के किसानों ने भी भाग लिया। इस सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह, हापुड़ जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष कपिल सिरोही, वरिष्ठ नेता जयकरण सिंह, राजीव तेवतिया, विरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर बाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें