अब 28 अगस्त को होगा हापुड़ बार चुनाव
हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी 2020-21 का चुनाव अब 28 अगस्त होगा। जबकि पूर्व में सात अगस्त को चुनाव होना तय हुआ था।
एल्डर कमेटी हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बुधवार शाम को बैठक हुई थी। बैठक में चुनाव को लेकर मंथन किया गया। चेयरमैन सुरेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते कचहरी काफी दिनों से बंद चल रही थी। गत दिनों ही कचहरी को खोला गया है। इसकी वजह से सात अगस्त को होने वाले चुनाव की तैयारियां पूरी नहीं हो सकी। इसलिए अब हापुड़ बार एसोसिएशन का चुनाव 28 अगस्त को होना तय हुआ है। हापुड़ बार एसोसिएशन के चुनाव को लिए एल्डर कमेटी के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। जिससे तय समय पर चुनाव कराया जा सके।
बैठक में काली चरण शर्मा, प्रभु दयाल गोयल, दिनेश चंद त्यागी, देवेंद्र पाल सिंह पंवार आदि रहे।