फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के गलत बिलों से उद्यमियों को हो रही है परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के गलत बिलों से उद्यमियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

हापुड़। उद्योग बंधुओं की समस्या समाधान को लेकर आयोजित बैठक में उद्यमियों ने बिजली, सोलर पैनल रिफंड के अलावा टोल टैक्स में छूट जैसी समस्याएं रखीं। सीडीओ उदय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव शांतनु सिंहल ने कहा कि बिजली के बिलों का समय पर न आना एवं गलत तरीके से बिलों का आना इस समय उद्यमियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। जिसे संदर्भ में अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि भविष्य में सभी उद्यमियों को बिल सही कराकर समय पर भेेजे जाएंगे। शांतनु सिंहल ने छिजारसी टोल पर हापुड़ के लिए इसे फ्री करने की मांग भी उठाई। अशोक छारिया ने कहा कि उद्यमियों ने काफी धन खर्च करके अपने परिसर में सोलर पैनल लगाए हैं, लेकिन विद्युत विभाग से जो रिफंड उन्हें मिलना चाहिए, वह नहीं मिला है। जिसके कारण उद्यमियों को ब्याज एवं विद्युत बिल की दोहरी मार पड़ रही है। बैठक में कर्मचारी बीमा निगम के अधिकारी नीरज ने बताया कि उनके विभाग के द्वारा एक कार्यालय मेरठ रोड मोदीनगर मोड़ पर स्थापित किया गया है। सभी उद्यमी एक प्रार्थना पत्र देकर अपना कार्यालय गाजियाबाद के स्थान पर हापुड़ मेें स्थानांतरित करा सकते हैं। बैठक में सीडीओ ने उद्यमियों की सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें