फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों से शहरवासियों को कब मिलेगी निजात!

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरों से शहरवासियों को कब मिलेगी निजात!
विज्ञापन

हापुड़। आनंद विहार श्रीनगर कल्याण एवं सुधार समिति ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की शुक्रवार को डीएम से मांग की। उन्होंने बंदर पकड़वाने के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने शहर से जल्द बंदर पकड़वाने पर जोर दिया है। लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। समिति से जुड़े सुशील शास्त्री, चौधरी विजय पाल, चंद किरन त्यागी, आरसी गुप्ता ने बताया कि समिति के पदाधिकारी पूर्व में भी शहर से बंदर पकड़वाने को लेकर आवाज बुलंद कर चुके हैं। जिसके बाद पालिका और प्रशासन जागा था। उसके बाद शहर में जाल लगाकर बंदर पकड़वाये गये थे। आरोप है कि शहर में महज दो-चार स्थानों पर ही बंदर पकड़वाए गए। अभी तक भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जबकि पालिका ने पिछले साल करीब चार-पांच लाख रुपये में बंदर पकड़वाने का दावा किया है। ऐसे में बंदरों के आतंक से गली-मोहल्लों में बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग लोगों में भय हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में जल्द से जल्द शहर से सभी बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें