संवाद न्यूज एजेंसी
सिंभावली। क्षेत्र के गांव लिसड़ी में कपड़े बेच रहे दो संदिग्ध लोगों को बांग्लादेशी होने के शक पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर जांच शुरू की।
शनिवार की सुबह को ग्राम प्रधान लिसड़ी नेत्रपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनके गांव में कुछ ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ा हुआ है। दोनों व्यक्ति फेरी लगाकर कपड़े बेच रहे थे, लेकिन उनकी भाषा बांग्लादेश से जुड़ी लग रही है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। उनसे वार्ता करने का प्रयास किया तो उनकी भाषा पुलिसकर्मियों को भी समझ में नहीं आ सकी। हालांकि पुलिस उनके पास से मिले मोबाइल फोन और आधार कार्ड की बारीकी से जांच कर रही है।
सीओ ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। दोनों के पास मिले आधार कार्ड बंगाल के हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है।