फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल का प्रयोग न करें, श्रद्धालुओं से करें अच्छा व्यवहार : एडीजी

विज्ञापन
गढ़ खादर मेला का नक्शा देखते एडीजी, आईजी, डीएम एवं एसपी। - फोटो : GARH
विज्ञापन
बल का न करें प्रयोग, श्रद्धालुओं से करें अच्छा व्यवहार : एडीजी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी को लेकर एडीजी और आईजी ने डीएम और एसपी के साथ मेले का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। एडीजी ने स्नान घाट पर रिवर पुलिस समेत निजी गोताखोरों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं को पूरी सुविधा मिलनी चाहिए। बल का प्रयोग न करें, प्यार से समझाएं और अच्छा व्यवहार करें।
शनिवार को एडीजी राजीव सब्बरवाल और आईजी प्रवीण कुमार ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एडीजी ने कहा कि गंगा मेला स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। न ही कोई किसी प्रकार की दुर्घटना हो। मुख्य रुप से गंगा तट पर जहां पर स्नानार्थी स्नान करेंगे, वहां पर पुलिस की विशेष टीम मौजूद रहे। साथ ही गोताखोरों को भी समय-समय पर गश्त करने के निर्देश दिए जाए। इस मौके पर एसडीएम विवेक यादव, एसडीएम प्रहलाद सिंह, तहसीलदार विवेक भदौरिया, एएसपी मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ स्तुति सिंह, इंस्पेक्टर अभिनव सिंह पुंडीर, अमित सिंह, यातायात निरीक्षक मनु चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आतंकी अलर्ट के चलते कड़ी रहेगी सुरक्षा
कार्तिक पूर्णिमा मेले पर आतंकी हमले की आशंका के चलते एडीजी राजीव सब्बरवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। मेला स्थल को जाने वाले प्रत्येक रास्ते, सभी सेक्टरों समेत मेला स्थल पर खड़ी फसलों व गंगा पर हर समय कड़ी नजर रखें। वाच टावरों पर दूरबीन से लैस पुलिसकर्मी हर समय सतर्क रहे। संदिग्धों की चेकिंग और तंबुओं की जांच का भी निर्देश दिए। इसके अलावा मेला स्थल पर शराब व हथियार मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
तीन शिफ्ट में काम करेंगे वॉलंटियर
आईजी ने कहा कि कार्तिक मेले में इस बार तीन शिफ्ट में वॉलंटियर पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए ड्यूटी करेंगे। जो विभिन्न सेक्टरों में जाकर संदिग्धों पर नजर रखेंगे। साथ ही खुले में शौच करने से रोकेंगे। इसके अलावा हर सेक्टर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
ट्रैक्टर ट्रॉलों पर लगेंगे रिफ्लेक्टर
एडीजी ने कहा कि मेले में जो भी श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉले पर आता है, उसके ट्रैक्टर ट्रॉले पर रिफ्लेक्टर जरूर लगवाएं। इसके लिए यातायात पुलिस कार्य करेगी। ताकि मेले में आने-जाने के दौरान कोई कोहरे का शिकार न हो सके।
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम रहेगी सतर्क
शोहदों पर अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमियो टीम कार्य करेगी। एसपी दीपक भूकर ने कहा कि मेले में विभिन्न सेक्टरों में पुलिस फोर्स के साथ मनचलों पर पुलिस विशेष नजर रखेगी। यदि कोई भी स्नान घाट या अन्य स्थान पर गलत गतिविधि करता पाया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी।

गढ़ खादर मेले में तैयारियों का जायजा लेते एडीजी, आईजी, डीएम एवं एसपी।- फोटो : GARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें