फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में घुसकर फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में घुसकर फायरिंग का आरोप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। जनपद मेरठ के गांव ललियाना निवासी एक महिला ने रामपुर पुलिस पर हाईवे स्थित अपने पति के ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में घुसकर फायरिंग और हंगामा करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर महिला ने पुलिस महानिदेशक बरेली, एसपी मुरादाबाद और सीओ रामपुर को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव ललियाना निवासी निगार अंजुम ने बताया कि उसके पति शाहनवाज ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। जिसकी देखरेख के लिए गढ़ क्षेत्र में गांव बदरखा के निकट एक ढाबे पर कार्यालय बनाया हुआ है। जहां चालक व परिचालक गाड़ियों की बुकिंग के पैसे जमा कराने के लिए आते हैं। पति की अनुपस्थिति में वह भी कामकाज संभालती है। 22 अक्तूबर की रात करीब पौने 11 बजे उसके पति किसी काम से कार्यालय से बाहर गए हुए थे। वह कार्यालय में बैठकर पैसे जमा कर रही थी। इसी दौरान रामपुर के सिविल लाइन थाने में तैनात एक दारोगा अपने साथ पांच साथियों के साथ सादी वर्दी में कार्यालय में घुस आया, जिन्होंने उसके साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं एक बस के परिचालक को जबरन अपने साथ ले जाने लगे। शोर मचाने पर उसके पति व अन्य लोगों को आता देखकर आरोपी दरोगा ने अपनी पिस्टल से फायरिंग भी की। हंगामा होने पर लोगों को आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए चले गए। सूचना के बाद गढ़ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद दोनों खोखे भी अपने साथ ले गई। महिला ने बताया कि उसने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद जनपद मुरादाबाद के अधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोपी दरोगा व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें