घास काटने गई किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पीड़िता के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता के भाई ने बताया गांव का ही रहने वाला एक युवक उसकी 17 वर्षीय बहन के साथ पिछले एक वर्ष से डरा-धमका कर दुष्कर्म कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बहन के साथ दुष्कर्म करने के दौरान आरोपी ने वीडियो भी बनाए हुए हैं। 19 अक्तूबर को उसकी बहन गांव के जंगल में खेतों पर पशुओं के के लिए घास लेने के लिए गई थी, वहां पहुंचे आरोपी सुनील ने उसको पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विवेचक इंस्पेक्टर अमित सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और पोक्सो एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं पीड़िता के बयान भी दर्ज कर लिए हैं और मेडिकल परीक्षण करा दिया गया।