फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपहरण कर युवक ने दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसका गांव के ही चार लोगों ने अपहरण किया था, इनमें से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साढ़े तीन महीने तक युवक ने उसको अपनी अलग अलग रिश्तेदारियों में रखा। लेकिन 11 अक्तूबर को उसके पिता ने तलाश करते हुए उसको ढूंढ निकाला। जब वह अपने पिता के साथ आ रही थी, तभी आरोपियों ने गंग नहर के पास मेरठ रोड पर रोक लिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया, जिससे वह गर्भवती हो गई और आरोपी ने गर्भपात के लिए दवाई भी खिलाई थी। पीड़िता ने बताया कि उसके अपहरण की रिपोर्ट पिता द्वारा लिखवाई गई थी, अब आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि संबंधित मामले में जांच की जा रही है, आरोपी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें