फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर ने अधिकारियों पर लगाया कमीशन लेने का आरोप

सार

राशन डीलर ने अधिकारियों पर लगाया कमीशन लेने का आरोप गढ़मुक्तेश्वर। डीलर का आरोप है कि 10 प्रतिशत एआरओ और 35 प्रतिशत कमीशन एसएमआई मांगता है, नहीं देने पर झूठी रिपोर्ट लगाकर राशन की दुकान निरस्त करने की धमकी मिलती है। उसने बताया कि यदि इस तरह से कमशीन दिया जाएगा, तो गरीबों को राशन में क्या दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राशन डीलर ने अधिकारियों पर लगाया कमीशन लेने का आरोप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव चांदनेर के राशन डीलर ने अधिकारियों पर कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया है कि एसएमआई और एआरओ को कमीशन न देने पर दुकान को निरस्त करने की धमकी मिलती है।
राशन डीलर ब्रजपाल सिंह ने दर्ज शिकायत में बताया कि चांदनेर में राशन वितरण सही तरीके से कराया जा रहा है। उसके बावजूद भी अधिकारी बिना वजह दबाव बनाकर परेशान करने का काम करते हैं। डीलर का आरोप है कि 10 प्रतिशत एआरओ और 35 प्रतिशत कमीशन एसएमआई मांगता है, नहीं देने पर झूठी रिपोर्ट लगाकर राशन की दुकान निरस्त करने की धमकी मिलती है। उसने बताया कि यदि इस तरह से कमशीन दिया जाएगा, तो गरीबों को राशन में क्या दिया जाएगा। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरओ कमलेश चंद ने बताया कि यह आरोप निराधार है, चांदनेर के राशन डीलर की पूर्व में कई शिकायतें हैं, जिसको लेकर जांच की जा रही है, आरोप सिद्ध होते ही दुकान को निरस्त किया जाएगा। कार्रवाई से बचने के लिए राशन डीलर झूठे आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें