फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र की जवाहर गंज मंडी में घर के सामने से लोहा व्यापारी से तमंचे के बल पर तीन लाख रुपये की नकदी एवं दस्तावेज लूटने के मामले में पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर रिपार्ट दर्ज की। बाइक का नंबर और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
नगर के मोहल्ला जवाहर गंज मंडी निवासी पुनीत अग्रवाल गढ़-मेरठ रोड पर लोहे के सामान व हार्डवेयर की दुकान करते हैं। पुनीत बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। पीड़ित के अनुसार जैसे ही वह जवाहर गंज मंडी में अपने मकान के सामने पहुंचा, तो सामने से दो बदमाश उसके पास पहुंचे, जो तमंचे के बल पर उससे थैला छीनकर भाग निकले, जिसमें तीन लाख रुपये की नकदी, दस्तावेज और दुकान की चाबियां थी। व्यापारी ने बताया कि शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर बदमाश अपनी बाइक छोड़कर रेलवे रोड की तरफ भाग निकले। जिसके बाद उसने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लूट के मामले का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया गया है। बाइक के नंबर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें