गढ़ कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : GARH
1.70 लाख की चरस के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान महिला समेत दो लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ी गई चरस की कीमत 1.70 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि बुधवार को मेला रोड पर मादक पदार्थ तस्करों के आने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और चेकिंग करने लगी। तभी एक महिला और एक युवक आते हुए दिखाई दिए। युवक ने कंधे पर एक प्लास्टिक का बैग रखा हुआ था, जो पुलिस को देख जंगल की तरफ जाने लगे। पुलिस को दोनों का पीछा करते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने प्लास्टिक के बैग से 828 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (चरस) बरामद किया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। जहां पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेश निवासी छोटी गड़ावली बताया, वहीं महिला ने अपना नाम लच्छो निवासी नयाबांस बख्तावरपुर बताया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि दोनों आरोपियों से एक लाख 70 हजार रुपये की चरस बरामद हुई है, दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद