फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूठ गंगा घाट के पास दिखा घडियाल

विज्ञापन
पूठ गंगा में तैरता घड़ियाल-। - फोटो : GARH
विज्ञापन
पूठ में गंगा घाट के पास दिखा घड़ियाल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा तटीय गांव पुष्पावती पूठ में बुधवार की सुबह गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे स्थानीय लोगों को मुख्य स्नान घाट के निकट एक घड़ियाल तैरता हुआ दिखाई दिया। जिससे ग्रामीणों व श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। बुधवार को पूठ गंगा में स्थानीय लोगों को घाट के पास ही एक घड़ियाल दिखाई दिया, जिसे देखकर श्रद्धालु तुरंत बाहर निकल गए। इस दौरान एक युवक ने उसका वीडियो भी बना लिया, लेकिन कुछ ही देर में घड़ियाल गहरे पानी में पहुंचकर गायब हो गया। आबादी के निकट व मुख्य स्नानघाट पर घड़ियाल के दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

रेंजर करन सिंह का कहना है कि घड़ियाल गंगा में रहने वाला जलीय जीव है, जलस्तर बढ़ने व बहाव तेज होने के चलते संभवत: घड़ियाल घाट के पास पहुंच गया। जिसकी तलाश कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

वहीं डाल्फिन गार्जियन भारत भूषण गर्ग का कहना है कि गंगा में घड़ियाल का होना स्वच्छता का प्रतीक है। यह गंगा को स्वच्छ करने का कार्य करता है। यह मरे हुए जीव जंतुओं को खाकर गंगा की सफाई करता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें