फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया गांव में उबलता दूध गिरने से दो वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
मृतक मोहित का फाइल फोटो - फोटो : GARH
विज्ञापन
नयागांव में उबलता दूध गिरने से दो वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नयागांव में चूल्हे पर रखा दूध बच्चे के ऊपर गिर गया, जिससे दो वर्षीय बच्चा झुलस गया, परिजनों ने मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

किसान छत्रपाल ने बताया कि उसका 2 वर्ष का बेटा मोहित एक सप्ताह पहले घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलता हुआ घर में बनेे चूल्हे के पास पहुंच गया। चूल्हे पर दूध उबाला जा रहा था, तभी बच्चे ने खेल-खेल में दूध के पतीले पर हाथ मार दिया, जिससे सारा दूध बच्चे के ऊपर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। बच्चे की चीख सुनते ही परिजनों ने उसको तुरंत वहां से हटाया और निजी चिकित्सक के भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देख मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह मोहित ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें