फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यागी समाज के उत्पीड़न के विरोध में तहसील पर धरना

विज्ञापन
गढ़ में न्याययिक तहसीलदार को ज्ञापन देते त्यागी समाज के लोग। - फोटो : GARH
विज्ञापन
त्यागी समाज के उत्पीड़न के विरोध में तहसील पर धरना
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गौतमबुद्धनगर प्रकरण में श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी, गैंगस्टर की कार्रवाई को लेकर त्यागी समाज में आक्रोश बढ़ा रहा है। बृहस्पतिवार को त्यागी समाज के लोगों ने तहसील मुख्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। जिसके बाद राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी न्यायिक तहसीलदार को सौंपा।
संजीव त्यागी के नेतृत्व में समाज के लोग नगर के आंबेडकर चौपला स्थित गुरुद्वारा परिसर में एकत्र हुए, जहां से पैदल नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। संजीव त्यागी ने कहा कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण में पुलिस-प्रशासन द्वारा नुकसान पहुंचाने की नीयत से पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की है। एक व्यक्ति को लेकर पूरे समाज को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जो निंदनीय है। सोसायटी में गाली-गलौज की घटना को इतना बड़ा तूल देकर गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराएं लगाई गईं। वहीं श्रीकांत त्यागी के बच्चों से मिलने आए समाज के युवाओं को भी पुलिस ने जेल भेज दिया। समाज के लोगों ने राज्यपाल के नाम न्यायिक तहसीलदार सुदीप तिवारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए श्रीकांत त्यागी समेत नौ लोगों की रिहाई की मांग की है। इस मौके पर आकाश त्यागी, प्रदीप त्यागी, मेजर भीष्म त्यागी, अरूण त्यागी, नकुल त्यागी, राजन, उज्ज्वल कुमार, मुकेश त्यागी, अशोक कुमार, नरेश त्यागी, जेके त्यागी, कृष्ण कुमार, अनुराग, मुकुल, हर्ष, अभिषेक, देवेंद्र, राहुल त्यागी, एसपी त्यागी, रविंद्र त्यागी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने भी सीएम को भेजा पत्र
सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री भूषण त्यागी ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। भूषण त्यागी का कहना है कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण में मामूली विवाद को बढ़ावा देना निंदनीय हैं। श्रीकांत समेत अन्य लोगों पर की गई कार्रवाई क्षेत्रीय राजनीति से प्रेरित व दुर्भावना से की गई हैं। पूर्व मंत्री ने सीएम से मामले की सहीं ढंग से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संवाद

गढ़ तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते त्यागी समाज के लोग।- फोटो : GARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें