फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खातों से नकदी निकालने वाला गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
गढ़ कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : GARH
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खातों से नकदी निकालने वाला गिरोह पकड़ा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से नकदी निकालने वाले चार बदमाशों को साइबर टीम और गढ़ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कार, एटीएम कार्ड, मोबाइल और नकदी बरामद की है।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले गढ़ कोतवाली में तैनात महिला सिपाही चौपला स्थित स्टेट बैंक के एटीएम बूथ से नकदी निकालने के लिए गई थी। जहां पर पहले से ही मौजूद बदमाशों ने उसको बातों में फंसाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 12 हजार रुपये निकाले थे। जिसके बाद साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने शातिरों की तलाश शुरू कर दी। सीओ ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटैज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को वाहन चेकिंग के दौरान स्याना चौपला के पास से पकड़ लिया। आरोपियों की तलाशी लिए जाने पर उनके पास से 10 एटीएम कार्ड, 10 हजार 4 सौ की नकदी, चार मोबाइल फोन और घटना के दौरान प्रयोग होने वाली एक कार को बरामद किया। आरोपियों ने अपना नाम अक्षय उर्फ विक्की, अजय, सुमीत कुमार और बलजीत निवासी जिंद हरियाणा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बिहार और नोएडा में जाकर रैकी करते थे, जिसके बाद लोगों को बातों में फंसाकर उनका एटीएम कार्ड बदलकर उनके पास मौजूद पॉश मशीन से रकम निकाल लिया करते थे। जिसमें दो आरोपी एटीएम बूथ में और दो आरोपी कार में बैठे रहते थे। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर लाखों रुपये ठग चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें