फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक शिक्षक ने घर में खाना बनाने वाली महिला से शादी का झांसा देकर नौ माह तक दुष्कर्म किया, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नगर निवासी पीड़िता ने बताया कि जनपद मेरठ के विक्टोरिया पार्क के हाईडिल कॉलोनी निवासी सतेंद्र त्यागी सरकारी स्कूल में शिक्षक है। जो पिछले कई वर्ष से गढ़ की दुर्गा कॉलोनी में रहता है। पीड़िता ने बताया कि करीब नौ माह पहले किसी के माध्यम से उसके घर पर खाना बनाने का काम करने के लिए गई थी, इसी बीच आरोपी शिक्षक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी शिक्षक के परिजन उसके कमरे पर आ गए, जिन्होंने उसे वहां देखकर अभद्रता और गाली-गलौज की, विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। वहीं आरोपी शिक्षक ने गर्भपात भी करा दिया और शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध, गर्भपात कराना, एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी सतेंद्र त्यागी को दुर्गा कॉलोनी से ही गिरफ्तार कर लिया है, जिसको न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें