फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से हटे मुस्लिम शब्द : यतेंद्रनाथ गिरि

विज्ञापन
सिंभावली में पहुंचे महामंडलेश्वर यतेन्द्रनाथ गिरि महाराज से वार्ता करते आरएसएम स्कूल प्रबंधक ? - फोटो : GARH
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से हटे मुस्लिम शब्द : यतेंद्रनाथ गिरि
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यतेंद्रनाथ गिरि ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से मुस्लिम शब्द हटाया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आध्यात्म की तरफ भी बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जूना अखाडे के महामंडलेश्वर यतेंद्रनाथ गिरि महाराज सिंभावली के गांव दत्तियाना पहुंचे। जहां उन्होंने भूतों के मंदिर के नाम से प्रसिद्ध प्राचीन भूतेश्वरनाथ लाल मंदिर में भगवान शिव की पूजा की। जिसके बाद सिंभावली में आरएसएम हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक संदीप सिंधु के आवास पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से मुस्लिम शब्द को हटाया जाना चाहिए। क्योंकि यहां से ही देश के विभाजन की नींव रखी गई थी। इस विश्वविद्यालय में आज भी मोहम्मद अली जिन्ना का फोटो लगा हुआ है। जो किसी भी दशा में उचित नहीं है। अलीगढ़ विश्वविद्यालय सरकार के अनुदान पर चलता है, इसलिए वहां की व्यवस्था भी सरकार के अनुसार ही चलनी चाहिए। इसके अलावा यतेंद्रनाथ गिरि महाराज ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अवसाद भी बढ़ता जा रहा है, जिससे बचने के लिए युवा समेत हर वर्ग के लोगों को आध्यात्म का सहारा लेना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य विजय गर्ग, प्रधानाचार्य राजीव कुमार गोहित, संदीप उर्फ राजू, संजय सिंधु समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें