फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सीओ पवन कुमार ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार की रात थाने में तहरीर दी थी। जिसने बताया कि देर शाम गांव में ही रहने वाला विष्णु घर के बाहर खेल रहे उसके करीब 12 वर्षीय बेटे को बहकाकर अपने साथ ले गया। जिसने बच्चे को अपने घर ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया, विरोध करने पर पिटाई भी की। जिसके बाद आरोपी बच्चे को घर के बाहर छोड़कर भाग निकला। पीड़ित के अनुसार किसी तरह घर पहुंचकर बच्चे ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद वह उसे लेकर थाने पहुंचा। सीओ ने बताया तहरीर के आधार पर विष्णु के खिलाफ कुकर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं बच्चे को मेेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। बुधवार को आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें