ऑनलाइन क्लास के चक्कर में 13 हजार गवाएं
गढ़मुक्तेश्वर। घर बैठे ऑनलाइन क्लास लेने के चक्कर में एक छात्र से 13 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बहादुरगढ़ कस्बे में रहने वाले दीपक कुमार ने बताया कि वह सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग करने के लिए ऑनलाइन कोचिंग सेंटर खोज रहा था। इस दौरान एक निजी साइट पर पहुंच तो वहां एसएससी और सीजीएल की तैयारी कराने के लिए 13 हजार रुपये में कोर्स करने की जानकारी मिली। छात्र ने उस साइट पर पंजीकरण कर दिया और ऑनलाइन भुगतान कर दिया। जिसके खाते से 13 हजार रुपये निकल गए। लेकिन ऑनलाइन क्लास के लिए यूजर आईडी पासवर्ड नहीं मिले। जिसके बाद पीड़ित छात्र ने साइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करनी चाही, लेकिन वह नंबर भी नहीं लग पाया। जिसके बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई।
थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, यदि कोई भी ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं, तो सावधानी बरतें, किसी भी तरह की फर्जी साइट को न खोलें। संवाद