फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 112 पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डायल 112 पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तैनात डायल 112 पुलिस ने दो युवकों को संदिग्ध दशा में हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा, पुलिस ने दोनों से पूछताछ में कार चोर होने की आशंका जताई है, जिसको लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नेशनल हाईवे 9 पर कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्त कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से एक कार आती दिखाई दी, जो हाईवे पर पुलिस को देख वापस जाने लगी। डायल 112 पुलिस को कार में बैठे युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ और पीछा करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों से कार के दस्तावेज मांगे, लेकिन वह नहीं दिखा पाए। जिसके बाद डायल 112 पुलिस ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया और कार समेत युवकों को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें