फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक ने हड़पे 10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप संचालक ने हड़पे 10 लाख, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालक पर धोखाधड़ी कर दस लाख रुपये हड़पने के मामले में हाजीपुर निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी प्रेमवीर सिंह ने बताया कि करीब दो वर्ष धौलाना क्षेत्र के बझेड़ा कलां निवासी इस्ते चौधरी से मुलाकात हुई थी। जिससे दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी इस्ते का गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में नेशनल हाईवे पर एक पेट्रोल पंप है। पीड़ित का आरोप है कि 8 जून 2021 में इस्ते का फोन आया और कहा कि उसके पंप पर डीजल की गाड़ी आनी है, जिसके लिए दस लाख रुपये की आवश्यकता है। पीड़ित ने खास दोस्ती होने के कारण हाईवे में भूमि अधिग्रहण होने पर मिली मुआवजे की रकम से उसके खाते में दस लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। जिसके बाद पीड़ित ने अपने पैसों का तकादा किया तो आरोपी टाल मटौल करता रहा।बताया कि 16 जून को वह अपने पैसों का तकादा करने के लिए उसके पास पहुंचा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और पैसे देने से इनकार करते हुए भगा दिया। जिसके बाद पीड़ित ने सिंभावली थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंभावली थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर फर्जीवाड़ा कर धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें