फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता बच्चों को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
लापता बच्चों को परिजनों के सुपुर्द करते पुलिसकर्मी-। - फोटो : GARH
विज्ञापन
घर से लापता बच्चों को परिजनों से मिलाया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बकरीद के त्योहार पर घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हुए दो बच्चों को पुलिस ने दो घंटे के भीतर तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया।
नगर के मोहल्ला उपाध्याय नगर निवासी इमामुद्दीन के दो छोटे बच्चे उजैर और समद रविवार की दोपहर को बकरीद के त्योहार पर अन्य बच्चों के साथ अपने घर के बाहर खेल रहे थे। करीब एक बजे अन्य बच्चे अपने-अपने घर चले गए, लेकिन उजैर और समद घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। जिन्होंने आस पड़ोस में पता किया, लेकिन बच्चों का कुछ भी पता नहीं चल सका। बच्चों के लापता होने से ईद उल अजहा की खुशी मातम में बदल गई। इमामुद्दीन ने बच्चों की गुमशुदगी के संबंध में कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम बच्चों की तलाश में जुट गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि दो घंटे की मशक्कत के बाद गढ़ चौकी प्रभारी नीटू कुमार और टीम ने दोनों बच्चों को आंबेडकर चौपला के निकट सकुशल बरामद कर लिया, परिजनों को बुलाकर बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें