फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की तलाश में ब्रजघाट पहुंचे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल की तलाश में ब्रजघाट पहुंचे परिजन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। शुक्रवार को गाजियाबाद क्षेत्र निवासी एक युवक और अशोक नगर निवासी महिला और उनके परिजन गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचे। महिला ने बताया कि गाजियाबाद निवासी दो बच्चों की मां के साथ उसके पति का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी होने के बाद उन्होंने इसका विरोध किया। जिसके चलते 28 मई को दोनों लापता हो गए। गाजियाबाद निवासी महिला अपने दोनों बच्चों को भी साथ लेकर गई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। गाजियाबाद निवासी युवक ने बताया कि उन्हें प्रेमी युगल के ब्रजघाट में होने की जानकारी मिली। जिसके चलते वह लोग ब्रजघाट पहुंचे। जहां ब्रजघाट चौकी में पहुंचकर भी सूचना दर्ज कराई है। इस दौरान जानकारी मिली कि वह ब्रजघाट में एक ढाबे पर रुके थे, जिन्होंने वहां पर खाना भी खाया। लेकिन काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें