गढ़ के गांव नयाबांस में मोबाइल टावर पर चढ़ा किशोर।
- फोटो : GARH
मोबाइल टावर पर चढ़ा किशोर
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस में एक 15 वर्षीय किशोर बुधवार की शाम को गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको नीचे उतारा और कब्जे में लेकर कोतवाली ले आए। पुलिस उससे नाम पता उसके परिजनों के बारे में जानकारी ले रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मानसिक रोगी होने के कारण सही नाम पता नहीं बता पा रहा है, पूछताछ के बाद भेज दिया जाएगा। संवाद