किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर पथराव
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर खड़ी हुई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता की। जब इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की तो उन्होंने पहले तो अपने घर की छत से उनके आंगन में पथराव किया, उसके बाद घर में घुसकर उसकी बेटी की पिटाई भी कर दी। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद