गंगा में डूब रहे दो युवकों को बचाया
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद मुरादाबाद निवासी सोनू और बब्लू सोमवार को अपने परिजनों के साथ गंगानगरी ब्रजघाट में गंगा स्नान करने के लिए आए थे। दोपहर में स्नान करने के दौरान दोनों युवक गहरे जल में चले गए। पैर फिसलने से दोनों गंगा की जल धारा में बहने लगे। जिन्हें देखकर परिजनों और अन्य श्रद्धालुओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर तट पर मौजूद दीपचंद केवट और उसके साथ मोटरबोट लेकर गंगा में पहुंचे, जिन्होंने करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवकों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद