बसपा से पूर्व विधायक सपा में शामिल
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में पूर्व सीएम अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के कार्यक्रम के दौरान बसपा के पूर्व विधायक हाजी शब्बन, भाजपा पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत सिंह हूण, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन जाटव, हरिओम चौहान, आजाद समाज पार्टी से हाजी शादाब, प्रधान जयवीर, कविकांत सिंह, प्रदीप बैसला, जितेंद्र सिंधू, हंसराज हूण, जगत शर्मा, संतरपाल गुर्जर, मांगेराम प्रधान, सुमित मावी, सुखपाल नागर, मोहित अधाना, उपेश पहलवान, हरेंद्र हूण, शिमराज सिंह, ऋषिपाल सिंह, रविंद्र प्रधान, सुभाष, मोमिन चौधरी, विनोद हूण, शादाब चौधरी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने सभी लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई। संवाद