4 दिन बंद रहेगी सिंभावली और स्याना फीडर की बिजली
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ विद्युत निगम अधिशासी अभियंता केपी पुरी ने बताया कि 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए सिंभावली के 11 केवी और स्याना के 11 केवी बिजली फीडर बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मुरादनगर से गांव सिकंदरपुर बिजलीघर तक पावर ग्रिड द्वारा 400केवी की लाइन खींचे जाने का कार्य किया जा रहा है, जिसको लेकर लाइन बंद करने की आवश्यकता पड़ती है, ताकि कोई करंट की चपेट में न आ सके। जिसको लेकर सुबह 8 से शाम 6 बजे तक के लिए बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। शाम 6 बजे से सुबह आठ बजे तक आपूर्ति सुचारू रहेेगी।